फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से मंडावर में धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने बताया कि भारत माता, गौ माता, गंगा माता, बहन बेटियों, मठ-मंदिरों, धार्मिक ग्रंथों की मान मर्यादा की सुरक्षा का कार्य विश्व हिंदू परिषद एवं उसके सहयोगी आयामों द्वारा किया जाता है। उन्होंने हिंदू समाज से अपने देश, धर्म व अपनी मान मर्यादा की सुरक्षा के लिए सदैव जागृत रहकर संगठित रहने का आह्वान किया। जिला मंत्री कैलाश उपाध्याय ने माताओं बहनों को अपने आसपास स्थित मठ, मंदिरों में सप्ताह में एक दिन सत्संग कार्यक्रम करने का अनुरोध किया। उन्होंने मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मातृ शक्ति जिला प्रमुख शिवानी घाघट, जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख रविंद्र घाघट, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका अर्चना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें