फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा की किसान गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने की किसान गोष्ठी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा किसान मोर्चा की किसान गोष्ठी में किसानों को केंद्र सरकार की कृषि विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कृषि और किसान हित की योजनाओं को वरदान बताया।
विज्ञापन

गांव तातारपुर लालू में भाजपा किसान मोर्चा की किसान गोष्ठी मलखान सिंह के आवास पर हुई। मोर्चा के सह जिला कार्यालय प्रभारी कुमुद कुमार ने केंद्र सरकार की कृषि विकास और किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कुमुद कुमार ने कहा कि सरकार का मत है कि ग्राम विकास से ही भारत का विकास है। कुमुद कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सिंचाई योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, ग्राम ज्योति योजना सहित कई योजनाओं को कृषि और किसानों के लिए वरदान बताया। उन्होंने यूरिया उर्वरक के दामों में राहत देने को भी किसान हित में बताया। किसान गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के ठाकुर रितेश सैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास की नीतियों से लोग घबराए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा मिशन 2019 के माध्यम से पुन: सत्ता में आकर देश और देशवासियों को बहुमुखी विकास देगी। मलखान सिंह की अध्यक्षता और गुरदीप सिंह के संचालन में आयोजित किसान गोष्ठी में कृपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, यादराम शर्मा, सुनील कुमार, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, संजीव ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें