हल्दौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक सुधांशु चाहल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रजनीश प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में पौधारोपण किया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार आर्य ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर राजीव कुमार, हेमराज सिंह, प्रशांत चाहल, निशांत चाहल, मयंक राजपूत गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।