फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत की अंधाधुंध कटौती से भाकियू में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कटौती से भाकियू में आक्रोश
विज्ञापन

रेहड़। भाकियू ने मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के प्रति रोष प्रकट करते हुए विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। वादीगढ़ चौराहे पर भाकियू के मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत के आवास पर आयोजित बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक ने कहा कि लगातार विद्युत कटौती की जा रही है। सर्दी में भी सात घंटे की आपूर्ति मिल पा रही है। रातभर बत्ती गुल रहती है। सौभाग्यवती योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन देने में भी देरी करने का आरोप लगाया। कुछ उपभोक्ताओं के मीटर तो लगा दिए गए लेकिन बिजली कनेक्शन अब तक नहीं दिया गया। कई उपभोक्ता ऐसे भी जिनको मीटर की रसीद तक नहीं दी गई। उन्होंने एक्सईएन से जांच कर समस्या का निराकरण कराने की मांग उठाई। साथ ही चेताया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। बैठक में सुरेश सिंह, पुखराज सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, चमन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें