फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता की रूपरेखा की तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता की रूपरेखा की तैयार
विज्ञापन

बिजनौर (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एक व दो दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ एक दिसंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। बीएसए ने बुधवार को खेल कमेटी की बैठक में समिति का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बीईओ शिव कुमार, देशराज सिंह सहित कई व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक एक को
बिजनौर(ब्यूरो)। वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक एक दिसंबर को पूर्वाहन 10 बजे से समिति के कार्यालय पर होगी। यह जानकारी समिति की महासचिव डॉ. चंद्रप्रभा गौतम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच बदलने की मांग की
बिजनौर(ब्यूरो)। रेहड़ के गांव मालोनी के ग्रामीणों ने डीएम अटल कुमार राय को दिए पत्र सौंपा । पत्र में 28 अगस्त को गांव के पास मृत पाए गए हाथी प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ से हटा कर किसी अन्य पुलिस अफसर को सौंपने की मांग की। साथ ही बताया कि मृत हाथी का पंचनामा भी नहीं भरा गया था। ग्रामीणों को पूरे प्रकरण में परेशान करने का आरोप लगाया गया है। पत्र पर मलकीत सिंह, परमजीत कौर, विक्रम सिंह सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें