फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और वर्षा से किसानों की कई बीघा फसल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं और वर्षा से धान और गन्ने की फसलें गिरीं
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती। आंधी और वर्षा से किसानों की धान और गन्ने की कई बीघा फसल गिर गई। कांठपुर-जालपुर संपर्क मार्ग पर तेज आंधी में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से मार्ग काफी समय अवरूद्घ होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मंडावली और नांगलसोती क्षेत्र में रविवार की तड़के तेज हवाओं के साथ वर्षा ने किसानों की धान और गन्ने की कई बीघा फसल को बिछा दिया। फसलों के खेतों में धराशाही होने पर किसान फसल नष्ट होने से चिंतित हैं। किसानों कामेंद्र सिंह, लोकेंद्र, गजे सिंह, जयप्रकाश, जल सिंह, सुरेश, राजीव, सत्तार अहमद, शमी अहमद, बुंदू, असगर, राजकुमार, नरपाल सिंह, देवेंद्र, समर सिंह, अमित कुमार, विक्रम सिंह, राजीव कुमार, पीतम सिंह, कामेंद्र का कहना है कि तेज आंधी और वर्षा ने उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में गिरकर फसलें करीब 50 प्रतिशत खराब हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से फसलों की मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं मंडावली क्षेत्र के कांठपुर-जालपुर संपर्क मार्ग के बीच में तेज आंधी में यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें