हसनपुर। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वसीकला में गुरुवार की सुबह मजदूर की फंदे से लटकते लाश मिली। मजदूर की फंदे में लटकती लाश देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र गांव वसीकला निवासी नन्हू मजदूरी करता था। उसके तीन बेटे और एक बेेटी है। बताया जाता है कि बुधवार की रात गांव में घूमने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ सो गया। गुरुवार की सुबह जब परिजन उठे तो नन्हू की लाश कुंडे से फंदे में लटकती मिली। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक नन्हू पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहा था। तीन महीने पहले उसे कुत्ते ने भी काटा था। परिजनों की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।