शिक्षकों ने किया भाजपा के विरोध का एलान
धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही महासंघ की मांगों को पूरा नहीं किया तो महासंघ लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा। महासंघ की ओर से प्रदेश के सचिव को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।
गांव जैतरा में उन्होंने बताया कि महासंघ की ओर से 20 अगस्त को प्रदेश भर के शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराने के लिए ईको गार्डन में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया गया था। जिसका नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. दिनेश चंद शर्मा कर रहे थे। सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, समान कार्य के लिए समान वेतन, बेसिक शिक्षा में मुख्य अध्यापक के पद को बहाल करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने, महाविद्यालय के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने, वित्तविहीन शिक्षकों को नई नियमावली तैयार कर पूर्ण शिक्षक बनाने आदि की मांग शामिल हैं। इस दौरान दिनेश कुमार, चेतन कुमार, उदयराज सिंह, संजीव राणा, मयूर मलिक, आनंद कुमार, पल्लव माहेश्वरी, हंसराज, पुनीत कुमार, जितेंद्र कुमार, गजेंद्र शर्मा, पृथ्वीराज सिंह, धर्मवीर सिंह, भानुप्रताप, वीर सिंह, टीकेश चौधरी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, संचालन विजयपाल सिंह ने किया।