संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
बिजनौर। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोर्टल पर फार्म भरने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जिलेभर के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को संक्रामक रोग होने की दशा में तत्काल सूचना देने एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला महिला चिकित्सालय स्थित हौसला प्रशिक्षण केंद्र पर संक्रामक रोग निवारण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार मित्तल ने कहा कि संक्रामक रोगों के होने से पहले ही इस पर ब्रेक लगा दिया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शासन ने एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म पोर्टल की शुरुआत की है। इसके माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑन दि स्पोट रिपोटंग फार्म भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण ने सभी एमओआईसी को पोर्टल पर फार्म भरने का प्रशिक्षण दिया। बताया कि संक्रामक रोगों को नहीं बढ़ने दिया जाए। सभी चिकित्सक इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहें।
इस अवसर पर एसीएमओ डा. बीएस रावत, डा. पारस नायर, एस.के. निगम, डा. ज्ञानचंद, डा. अजय धर्मेश गंधर्व आदि मौजूद रहे।