गुलदार का जोड़ा देखने से ग्रामीणों में दहशत
नहटौर। गुलदार के जोड़े को देखने जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार ने दो लोगों के पीछे दौड़ भी लगाई है। ग्रामीण गुलदार के डर से अकेले जंगल जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीण जंगल से चारा आदि लेने समूह के रूप में जा रहे हैं। गांव कश्मीरी, बल्लाशेरपुर ,बढ़ियोवाला, सेढा, डूंडाखेड़ी सहित अन्य गांव के संपर्क मार्गों पर गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। गांव बढ़ियोवाला के बुद्ध सिंह किसी काम से बल्लाशेरपुर जा रहा था। रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला करने की कोशिश की उसने भागकर अपनी जान बचाई । गांव कश्मीरी के रोशन ने भी अपनी जान बचाई। ग्रामीण अकेले जंगल जाने से डर रहे हैं। चारा आदि लेने भी समूह के रूप में जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार का जोड़ा जंगल में घूम रहा है। इसके डर से लोग जंगल जाने से भी कतरा रहे हैं । ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से गुलदार के जोड़े को पकड़वाने की मांग की है।