फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अस्पताल का दौरा
विज्ञापन

नजीबाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने नजीबाबाद के सीएचसी समीपुर सहित सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। प्रात: 8 बजे से 10 बजे के बीच निरीक्षण के दौरान अस्पतालों से चिकित्सक और कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने फोन पर डीएम और सीएमओ को चिकित्सा सेवा की लचर व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
नजीबाबाद क्षेत्र में तड़के से ही मूसलाधार वर्षा हो रही थी। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह और सुमंत कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर, महिला चिकित्सालय नजीबाबाद, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि महिला चिकित्सालय में चिकित्सक उपस्थिति लगाकर नदारद थीं। जबकि अन्य चिकित्सालयों में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट और कुछ कर्मचारी मिले। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक गायब थे। सीएचसी प्रभारी और उनके चालक के कॉलोनी क्षेत्र में नशे में मिलने की जिला पंचायत अध्यक्ष ने जानकारी दी। नजीबाबाद में चिकित्सा सेवाओं के प्रति चिकित्सकों और कर्मचारियों की लापरवाही से जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम और सीएमओ को अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें