जांच कराकर कार्रवाई की मांग
बिजनौर। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कादरपुर निवासी महिला महशर जहां ने अपनी पुत्रवधू तथा उसके मायके वालों पर पुत्र और परिजनों का पुलिस से उत्पीड़न कराने का आरोप लगाया है। महिला ने डीजीपी और महिला आयोग की अध्यक्ष से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
शुक्रवार को भेजे प्रार्थना पत्र में महशर जहां ने बताया कि उसके पुत्र इंतजार का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व गांव रायपुर सादात निवासी अब्दुल सलाम की पुत्री रुखसाना से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही रुखसाना ने महिला और उसके पुत्र और अन्य परिजनों को बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। कई बार समझाने के बावजूद वह मानने को तैयार नहीं है। आरोप है कि रुखसाना के मायके वालों से मामले की शिकायत करने के बाद भी उन्होंने अपनी पुत्री को नहीं समझाया। महिला ने मामले की शिकायत डीजीपी और महिला आयोग की अध्यक्ष से कर जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।