फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी लगाकर नई परंपर डालने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोई के ग्रामीणों ने प्रदर्शनी लगाने के नाम पर नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जोया नगर पंचायत के मोहल्ला जोई के लोग एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां लोगों पर प्रदर्शनी के नाम नई परंपरा डाले का आरोप लगाते हुए कहा कि जोई में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जो गलत है। इससे मोहल्ले का माहौल खराब होने के अलावा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी। प्रदर्शनी में नुमाइश के नाम पर अश्लील डांस किया जाता है। जिससे युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा और लड़ाई-झगड़े होने लाजमी हैं। चेतवानी देते हुए कहा कि यदि अनदेखी की गई लोग आंदोलन करेंगे। इस दौरान महताब आलम, आसिफ मोहम्मद, मोहम्मद वाजिद, आफताब आलम, साजिद अली, शाने रब, कमाल अहमद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें