फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को जगी सस्ती दवाइयों की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला संयुक्त चिकित्सालय पर इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले लोगों को सस्ती दवाइयां अब जिला अस्पताल परिसर में ही मिल जायजा करेंगी। इसके लिए यहां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल गया है। जहां सस्ती जेनरिक दवाइयां चौबीसों घंटे मिला करेंगी। रविवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि जरूरी और जीवनोपयोगी दवाइयों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इस केंद्र पर चौबीसों घंटे सस्ती जेनिरिक दवाइयां मिला करेंगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा, सीएमएस डॉ. रामनिवास, डॉ. राजकुमार, डॉ. प्रमोद, डॉ. कुलदीप, डॉ. टीपी सिंह, पीएन तिवारी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें