फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच के लिए जरूरी है स्वस्थ्य शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साईं सेवा समिति की ओर से जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा उन्मूलन गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य सुधांश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए तंबाकू, धूम्रपान और शराब से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि नशा करने से हृदय रोग, लकवा, टीबी, कैंसर, दृष्टिहीनता सहित सांस व फेंफड़ों की अनेकों बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। इस वजह से लाखों लोग हर साल असमय मौत के मुंह में चले जाते हैं। इसलिए नाश की जड़ नशे को त्यागना बहुत जरूरी है। तभी स्वस्थ्य रहकर जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की की जा सकती है। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ्य मस्तिष्क में ही स्वस्थ्य विचार आते हैं। इसलिए सकारात्मक सोच के लिए शरीर का स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी है। जिससे परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा के योग्य बना जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, डॉ. वीवी वरतरिया, डॉ. बीना रस्तोगी, डॉ. संयुक्ता, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. बीना शर्मा, डॉ. शाजिया, डॉ. कलिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें