अमरोहा। द आर्यंस स्कूल में गुरुवार को हेड ब्वाय व हेड गर्ल के लिए चुनाव कराया गया। इसमें हेड ब्वाय के लिए सात्विक, तुषार, दीपांशु, गुरप्रीत और हेड गर्ल के लिए तुषा, यशी, आकांक्षा व नताशा उम्मीदवार रहे। बच्चों ने अपनी आइडी दिखाकर वोटर लिस्ट पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद मतपत्र लेकर अपने उम्मीदवार के नाम के सामने वोटिंग मोहर लगाकर मतदान किया। इस दौरान हुए 94 फीसदी मतदान के बाद गुरप्रीत हेड ब्वाय तथा नताशा हेड गर्ल चुनी गईं। प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने बच्चों को अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताया और देश व समाज की उन्न्ति के लिए काम करने को कहा। इस दौरान जागृति, सुरभि, शिवानी, निशा, मरियम, ममता, प्रेरणा, मोनिका, पंकज आदि मौजूद रहे।