फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार को वन महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पहले ही दिन अनेक स्त्रोत से वन विभाग को 15 हजार पौधे दान में मिले हैं। इन पौधों को वृक्ष भंडारे आयोजित करके क्षेत्रवासियों को वितरित किया गया।
विज्ञापन

वन महोत्सव में हर साल वन विभाग द्वारा पौधरोपण होता है। इस साल जनता को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। संभ्रांत जिलेवासियों को वृक्षदान व वृक्ष भंडारे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रविवार को चांदपुर स्थित गौशाला में भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने पौधरोपण करके वन महोत्सव का शुभारंभ किया। सरस्वती विद्या मंदिर चांदपुर की ओर से वृक्ष भंडारा किया गया। पौधरोपण के इच्छुक क्षेत्रवासियों को पौधे दान में दिए गए। पहले दिन चांदपुर रेंज में कुल 15 हजार पौधों का दान किया गया। वृक्षदान में फलदार पौधों जैसे अमरूद, जामुन, आम आदि को बहुत महत्व दिया जा रहा है। डीएफओ डा. एम सेम्मारन ने बताया कि जिले में वन महोत्सव से अधिक से अधिक संख्या में जनता को जोड़ा जाएगा। जो पौधे दान में मिल रहे हैं, उन्हें जनता को बांटा जाएगा। इसके अलावा गंगा किनारे पब्लिक को बुलाकर उनसे पौधरोपण भी कराया जाएगा। जनता अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें