फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत तहसील परिसर में हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भाकियू की शुक्रवार को तहसील परिसर में पंचायत हुई। इसमें किसानों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वक्ताओं ने सरकार से साठ साल की आयु पार कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए निशुल्क बिजली फ्री में आपूर्ति कराने की मांग की है। किसान नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही दावा किया था कि उनका गन्ना मूल्य पेमेंट गन्ना आपूर्ति करने के 14 दिन के भीतर उनके खाते में पहुंच जाएगा। पर अभी तक चीनी मिले 16 मार्च 2018 तक का ही किसानों को गन्ना मूल्य का पेमेंट कर पाई है। जिले की नहरें आज भी ऐसी है। पांच साल बीतने के बाद भी पानी की बूंद नहीं आ सकी है। किसानों ने अजीतपुर दासी से बुआपुर नत्थू, चाकरपुर से भवानीपुर तरकौला तक बदहाल सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई है। पंचायत में हरिराज सिंह, संतोष कुमार, अरुण कुमार, विजयपाल सिंह, सोनू चौधरी, ठाकुर मनीष चौहान, राजकुमार सिंह, घनश्याम सिंह, बलराम सिंह, रामकुमार सिंह, बलराम सिंह, विनीत कुमार, राजपाल सिंह, नेतराम सिंह, सौनाथ सिंह, शिवनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें