फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों का काउन्टडाउन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल खुलते ही मिल जाएंगी किताबें
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का काउंटडाउन शुरू हो गया है। स्कूल खुलते ही फिर से स्कूल चलो अभियान के माध्यम से बच्चों के प्रवेश कराए जाएंगे। बच्चों को किताबें, बैग व जूते उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। यह अवकाश 30 जून को पूरा होगा। एक जुलाई को रविवार होने से दो जुलाई से स्कूल खुलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने अभी से स्कूलों में जल्द ही पढ़ाई का माहौल बने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में ही बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। पुस्तकों की आवक शुरू हो गई है। सत्यापन होने के बाद पुस्तकें बीआरसी पर पहुंचाई जाएंगी। यहां से स्कूलों के शिक्षकों को वितरित करने के लिए दी जानी है। इस बार शासन ने जूते और बैग कक्षा एक के नव प्रवेशी तथा कक्षा छह में प्रवेश लेने वाले बच्चों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को जूते व बैग भी जुलाई के पहले सप्ताह में ही वितरित किए जाने है। इसके अलावा स्कूल खुलते ही जिले में स्कूल चलो अभियान चलाया जाना है। छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों के प्रवेश स्कूलों में अनिवार्य रूप से होने है। सामुदायिक शिक्षा एवं सहभागिता समन्वयक मित्रलाल गौतम के मुताबिक बच्चों के नामांकन को गंभीरता से लिया जाता है। उधर, बीएसए महेश चंद ने बताया कि शासन के निर्देशों का शिक्षा सत्र में पालन कराया जाएगा। छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों का स्कूलों में अनिवार्य रूप से प्रवेश कराया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर स्कूलों के संचालन के लिए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें