फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व ओलावृष्टि से आम व पलेज को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। बढ़ापुर में मंगलवार शाम तेज आंधी व बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से प्लेज व आम की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए और ओलावृष्टि हुई। लगातार दस मिनट तक आसमान से केवल ओले ही बरसते रहे। खेतों व सड़कों पर ओलों की तरह सी जम गई। ओले की मोटाई कंचे की बराबर थी। ओलावृष्टि होने से हड़कंप मच गया। ओलों से बचने के लिए साप्ताहिक पैठ में पैठ लगा रहे दुकानदार व ग्राहक बाजार छोड़कर भाग गए और मकानों व पक्की दुकानों में जाकर जान छिपाई। इसके बाद आंधी भी आई व तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश में भी करीब 35 मिनट तक ओलावृष्टि होती रही। ओलावृष्टि से इस समय आम की फसल व पलेज को बहुत नुकसान है। ओलों की चोट से आम की फसल व पलेज बर्बाद हो जाती है। ओलों से इन फसलों को हुए नुकसान का आंकलन बुधवार को पता चलेगा। वहीं लगातार 35 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से जहां मौसम में ठंडक आयी और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। गर्मी से रोजेदारों को भी राहत मिली है।
शराबी ने घर को आग लगाई
बढ़ापुर। बढ़ापुर क्षेत्र के गांव भाऊवाला में एक शराबी व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव अफजलपुर भाऊ उर्फ भाऊवाला निवासी धर्मपाल सिंह शराब सेवन का आदी है। ग्रामीणों के अनुसार हर समय शराब के नशे में रहकर परिजनों से लड़ने झगड़ने और घर-परिवार पर ध्यान नही देने की आदत से तंग आकर उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त धर्मपाल ने मंगलवार दोपहर के समय नशे में अपने घर में खुद आग लगा दी। पता चलने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया परंतु तब तक घर में रखा सामान अनाज, कपड़े आदि सभी जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें