हसनपुर। एसडीएम और नोडल अधिकारी ने शनिवार को शहर के के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। इससे सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया।
शनिवार को छापेमारी दो सेंटरों पर मशीनें सील लगी पाई गई। इन्हें पहले सीज कर दिया गया था। मोहल्ला महल में एक अल्ट्रासाउंड पर पहुंचे तो वहां पर भी डॉक्टर मौजूद मिले। उन्होंने मशीनों और कागजों को चेक किया तथा बाकी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। संचालक अपने-अपने शटर गिरा कर वहां से निकल गए। बताया जाता है कि एसडीएम के नेतृत्व में ही अल्ट्रासाउंड सेंटर चेक किए जाएंगे। इस मौके पर श्रीकांत शर्मा नोडल अधिकारी, वीरेंद्र सिंह चौहान नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।