बिजनौर। जिले भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया। एक-दूसरे को गुलाल से रंगकर और गुंजिया खिलाकर होली की शुभ कामनाएं दीं। युवाओं पर पूरे दिन होली का खुमार छाया रहा।
बृहस्पतिवार को रात आठ बजे के बाद से होलिका दहन शुरू हो गया था। होलिका दहन के समय सभी ने जौ की बालियां दहन की आग में भूनीं। सभी होली से निकले अंगारों को घर को घर ले गए और उसी से चूल्हे में आग सुलगाई। होलिका दहन वाले स्थानों पर रात भर युवा थिरकते रहे। शुक्रवार को दुल्हेंडी पर बच्चों में सुबह से ही होली का खुमार चढ़ गया। सुबह के समय सर्दी होने के बाद भी बच्चों के हाथ में पिचकारी आ गईं। बच्चों ने गुब्बारों में पानी भरकर घरों के पास से गुजरने वालों पर फोड़ने शुरू कर दिए। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाए। नौ बजे के बाद से परिवारों के सभी सदस्य होली खेलने में लग गए। युवाओं की टोली एक दूसरे के घर जाकर रंग खेलने लगी। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था, जहां भी डीजे रखा था, वहां होली के गीतों पर डांस करने वालों की भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं ने भी टोली बनाकर एक-दूसरे के घर जाकर रंग लगाया और होली के गीतों पर डांस किया। दोपहर करीब दो बजे तक होली का यह खुमार छाया रहा। इसके बाद अगले वर्ष भी ऐसी ही होली बीतने की मंगल कामनाओं के साथ भगवान से प्रार्थना कर स्नान किया।
वहीं हुलियारों ने तहसील चौक पर एकत्र होकर रंग का जुलूस निकाला। जुलूस में रंग के पानी से भरे टैंक भी शामिल थे। हुलियारे होली के गीतों पर डांस करते चलते रहे। जो भी रास्ते में आया, उसे हुलियारों ने जमकर रंग लगाया व पानी से भिगोया। जुलूस सिविल लाइन होता हुआ शास्त्री चौक पर जाकर खत्म हुआ।
सौहार्द के साथ निकला दुल्हेेंडी का जुलूस
बढ़ापुर। बढ़ापुर में होली दुल्हेड़ी का जुलूस आपसी सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में निकला। होली दुल्हेड़ी का जुलूस सुबह लगभग साढ़े 11 बजे दलित बस्ती से शुरू होकर अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ सायं चार बजे मोहल्ला सत्तियान स्थित देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। दुल्हेड़ी जुलूस में कोई शरारती तत्व किसी प्रकार का व्यवधान न डाल सके इस उद्देश्य से हिंदू समाज के संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय समाज के जिम्मेदार लोग भी पूरे समय जुलूस के साथ रहे। दुल्हेड़ी का दिन शुक्रवार का होने के कारण जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी सतर्कता बरती। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा पर्याप्त पुलिस बल और बड़ी मुस्तैदी के साथ जुलूस की निगरानी में लगे रहे। दुल्हेड़ी जुलूस में भाजपा नेता ठाकुर रामपाल सिंह, लाला नरेंद्र अग्रवाल, ठाकुर अजयराज सिंह, रामकुमार सिंह, मो.आरिफ खान, संजय कर्णवाल, नोशाद सिद्दीकी, सुरेंद्र कर्णवाल, खुर्शीद सलमानी, सोनू सिंह सैनी व मिक्की गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
हर्षोल्लास के साथ मनाया होली त्योहार
फोटो-
नींदडू़ 03 मार्च। रंगों का त्योहार होली हर्ष, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल व अबीर लगाया तथा होली की बधाई दी। मो. अलीपुर भिक्कन, महाबतपुर बीरू, मनकुआं, अजीतपुर दासी, कोटरा टप्पा, सरकथल माधो, शेखपुरा तथा दौलतपुर सुक्खा समेत कई गांवों में ढोल की थाप पर होली की चौपियां व जुलूस निकाले गए तथा होली गीत गाए गए।
एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई
हल्दौर। नगर व क्षेत्रों में दुल्हेंडी का त्योहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। नगर में जुलूस निकाला गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर बधाई दी। नगर व क्षेत्रों में शुक्रवार को दुल्हेंडी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय मोहल्ला भूड़ में पालिका चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी ने जुलूस का शुभारंभ किया। रंग का जुलूस स्थानीय होली चौक मोहल्ला भूड़ से शुरू होकर टाटमोहरा बाजार, मोहल्ला खेड़ा , शहीद स्मारक, मुख्य बाजार , हरवंश बाजार रईसान, जमुना वाला, भूड़ आदि से मार्गों से निकाला गया। जुलूस में हुलियारों ने खूब होली खेली तथा टैंक फुल्वारों से जमकर नगरवासियों पर रंग से सराबोर कर दिया। इस मौके पर गौरव चौहान गोल्डी, कंचन कुमार, सोनू राजपूत, विजय पाल सिंह, कोमल सिंह, धर्मेंद्र सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, गोविंद सिंह, जंग बहादुर सिंह, ललित कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, सीताराम, बब्बू आदि बडी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे। उधर, गांव पैजनियां, खासपुरा, अम्हेड़ा, नांगलजट, शाहनगर, कूकड़ा, बिसाठ, नवादा तुल्ला लाड़नपुर आदि क्षेत्रों में रंग का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।