धामपुर (बिजनौर)। महाशिवरात्रि पर नागरिकों ने मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर सफाई कराने की मांग पालिका से की है। लोगों का कहना है कि यहां से कांवड़ियों के जाने का जो मार्ग है, उस मार्ग पर कई स्थानों पर मीट की दुकानें खुली रहती है। प्रशासन से मौके पर इन दुकानों को बंद कराने की मांग की है।
नगर के विवेक कुमार, रंजन सिंह, भूदेव सिंह, करन सिंह, रवि कुमार, महेंद्र सिंह ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभोलों को आना शुरू हो गया है। पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। न तो बदहाल मार्गों को ठीक कराया गया है। न ही नगर के भीतरी मुख्य मार्गों पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के बाहर भी सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। जिससे श्रद्धालुओं में असंतोष है। नागरिकों ने एसडीएम से जल्द ही समस्या का निदान कराने की मांग की है। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने समस्या का जल्द निदान कराने की बात कही है।