फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की राजनीति से हुकुम सिंह का था गहरा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कैराना से सांसद हुकुम सिंह का बिजनौर की राजनीति से भी गहरा वास्ता रहा है। हुकुम सिंह पहली बार बिजनौर से सांसद बनीं मीरा कुमार के चुनाव के प्रभारी रहे थे। उस समय वे कांग्रेस की राजनीति किया करते थे।
विज्ञापन

1984 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर की लोकसभा सीट सुरक्षित थी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बिजनौर सीट से चुनाव लड़े रहे थे। मीरा कुमार का यह पहला चुनाव था। इस चुनाव में कैराना के सांसद हुकुम सिंह मीरा कुमार के चुनाव प्रभारी थे। तब कांग्रेस की राजनीति हुकुम सिंह किया करते थे। जिले के तमाम नेताओं से उनके गहरे ताल्लुक थे। मीरा कुमार के चुनाव के दौरान हुकुम सिंह ने बिजनौर में ही डेरा डाल रखा था। पूरे चुनाव में वे बिजनौर में ही रहे। कांग्रेस के कई नेताओं के वह करीबी हो गए थे। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी नसीब पठान के मुताबिक हुकुम सिंह राजनीति के पुराने खिलाड़ी थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। 1980 से 1984 तक वे प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। भाजपा में जाने के बाद भी कांग्रेस के कई नेताओं से उनके मधुर संबंध थे। कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के पारिवारिक कार्यक्रमों में भी वे शामिल होते थे। इस दौरान वे सभी कार्यकर्ताओं से घुल मिलकर बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें