फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ली डीजे बजाने वालों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देश पर डीजे स्वामियों की थाना परिसर में बैठक बुलाई गई। एसएसआई राजवीर सिंह ने डीजे स्वामियों को हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बिना अनुमति विवाह आदि किसी भी समारोह में डीजे बजता हुआ पकड़ा जाता है तो डीजे स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और डीजे जब्त कर लिया जाएगा। पुलिस ने डीजे स्वामियों को स्पष्ट किया डीजे बजाने की अनुमति समारोह आयोजक को लेनी होगी। दिन में 55 डेसीबल और रात्रि में 45 डेसीबल से अधिक रफतार में डीजे बजाना कानूनन अपराध होगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद पहले से ही डीजे आदि ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर पाबंदी है। बैठक में डीजे स्वामी महेश चंद, मोनू, कय्यूम, मो.नफीस, कपिल कुमार, हन्नान, महताब सहित कई डीजे स्वामी उपस्थित थे। पुलिस की ओर से होटल स्वामियों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें