बिजनौर । डीएम जगतराज ने कलक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित जिलाधिकारी कार्यालय के सी ब्लॉक भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
फीता काटने के उपरांत जिलाधिकारी की ओर से नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। यहां धूल पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। फर्श का कार्य सही न पाए जाने पर उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल कार्यदायी संस्था से फर्श कार्य पूर्ण मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अवशेष रंगाई-पुताई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर ंम्पन्न करा कर नये भवन में कार्यालयों के स्थानांतरण का कार्य शुरू किया जाए। इस अवसर पर नाजिर सदर ने विजारत नबी ने बताया कि इसके अलावा दो ब्लॉक ए एवं बी का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित सी ब्लॉक भवन में सीआरए, सीलिंग, एसएलओ, एलआरओ, रिकॉर्ड रूम, जूडिशियरी रिकार्ड रूम, इंग्लिश कार्यालय सहित अन्य कार्यालय शीघ्र स्थानांतरित होंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा सुरेन्द्र राम अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, नाजिर सदर समेत कलक्ट्रेट के कर्मचारीगण मौजूद थे। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में गरीब परिवार के दो व्यक्तियों के इलाज के लिए 20-20 हजार रुपये की प्रदान की गई। आवास विकास कॉलोनी निवासी शबनम पत्नी शरीफ अहमद ,मोहम्मद कलीम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अलीम निवासी काजीसराय नगीना है।
25 जनवरी को मनेगा मतदाता दिवस
बिजनौर । जिलाधिकार जगतराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप से पूर्व की भांति पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि 25 जनवरी को अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं शपथ समारोह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराएं। उसकी एक साफ्ट कॉपी सीडी या डीवीडी में 27 जनवरी तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, बिजनौर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।