फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणी हिंदी संस्थान ने आयोजित किया वसंत कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान ने वसंत ऋतु का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभिवादन किया। महिलाओं ने वसंत गीत गाए, काव्य रचनाओं के साथ एक-दूसरे को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि पूनम चौहान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयो रे वसंत आयो गूंज के साथ रश्मि अग्रवाल की अध्यक्षता में वाणी हिंदी संस्थान ने वसंत उत्सव का आयोजन किया। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि डॉ.पूनम चौहान को शिक्षिका राजेश्वरी कौशिक ने संस्थान पदाधिकारियों के साथ सम्मानित किया। डॉ.वर्षा अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने वासंती वेषभूषा और पुष्प की पीली पंखुड़ियों के साथ वसंत ऋतु आगमन का स्वागत किया और वसंत गीत गाए।
डॉ.पूनम चौहान ने वसंत ऋतु के महत्व पर चर्चा की। रश्मि अग्रवाल ने प्रकृति मन वसंत की बेला, जागो मन जागरण की बेला.., मधु माहेश्वरी ने नींद नियामत है आदमी के लिए.., सुशीला गोयल ने जीवन तो वासंती है.., शिल्पी अग्रवाल ने आयो रे वसंत देखो छायो रे वसंत.. और मीनाक्षी अग्रवाल ने सरस्वती को समर्पित रचना से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में डॉ.सुषमा हंस, डॉ.सारंगादेश असीम, ज्योत्सना भारती, रजनी शर्मा, अंजना टांक, मीरा मित्तल, विजय गुप्ता, अलका जैन ने वसंत पंचमी का गीत, भजन और काव्य रचनाओं से स्वागत किया। श्रुति एवं नंदिनी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में देश के कर्णधार युवाओं का आह्वान उठो जागो और पीत रंगों से देश को एक सूत्र में बांधने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें