फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमत्री आवास योजना अवैध वसूली में लिए रुपये लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूले रुपये लौटाए
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। ग्राम पंचायत शेरनगर नरैनी के ग्राम प्रधान से प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित पात्रों से अवैध रूप से वसूले 27 हजार रुपये वापस कराए गए। सीडीओ ने भविष्य में इस तरह की हरकत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर प्रधान को छोड़ दिया।
ग्राम पंचायत शेरनगर नरैनी के ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र गांव की बिरमो देवी ने 15 हजार, सुुमरी देवी ने 12 हजार रुपये वसूले थे। क्षेत्र में जगह-जगह पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्या सुनने व उनका निस्तारण करने के लिये खुली बैठकों का आयोजन किया गया था। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ब्लाक कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जैसे ही वह ग्राम पंचायत शेरनगर नरैनी पहुंचे तो पंचायत बैठक में उपस्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र बिरमो देवी, सुमरी देवी ने सीडीओ के समस्त ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार पर आवास बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ, बीडीओ राकेश कुमार ने ग्राम प्रधान से वसूली गई रकम के बारे में पूछताछ की। प्रधान ने अपनी गलती मानते हुए रकम वसूलना स्वीकार किया। सीडीओ ने प्रधान को फटकार लगाते हुए वसूली गई रकम तुरंत वापस करने की चेतावनी दी। साथ ही ऐसा नहीं करने पर बीडीओ को प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार मुकदमे के भय से रकम को लेकर ब्लाक कार्यालय पहुंचे। अपनी गलती स्वीकार करते हुए सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, बीडीओ राकेश कुमार के सामने दोनों महिलाओं के लिखित रूप से 27 हजार रुपये वापस करा दिए। सीडीओ ने प्रधान को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अवैध बसूली किए जाने की शिकायत मिली तो मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा और सारे अधिकार भी सीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें