हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पांच दिसंबर को बिजनौर में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के कई गांवों में संपर्क किया। सोमवार को भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, सूरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश, भूदेव सिंह, बलजीत सिंह, अब्दुल गफ्फार, महाशय शकूर, अय्यूब पूर्व प्रधान, लोकेंद्र कुमार, गौरव कुमार, दिपेश राठी, लाखन सिंह आदि ने गांव राजोपुर सादात, मुस्सेपुर, रहमापुर, गारवपुर, महेश्वरीजट, विश्नोईवाला, पैहरूवाला, मलकपुर देहरी, चंदूपुरा, जगन्नाथपुर और महमूदपुर भावता आदि गांव में जनसंपर्क किया। पदाधिकारियों ने गांवों में किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों मेें वृद्धि कर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी के विरोध में भाकियू पांच दिसंबर को बिजनौर में कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगी।