फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से टैंपों पल्टा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना (ब्यूरो)। नगीना-धामपुर मार्ग स्थित सैदपुरी की पुलिया पर एक टैंपो का टायर फटने से टेंपो पलट गया। इसमें दो महिलाओं समेत टैंपो में सवार सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप दो घायलों को बिजनौर रेफर किया। मौके से टेंपो का ड्राइवर टैंपो छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

धामपुर के गांव शाहजानी निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव हबीबवाला से नगीना आने के लिए टेंपो में सवार हुआ था, टेंपो में करीब 10 सवारियों बैठी थी। जब टेंपो सैदपुरी की पुलिया के पास पहुंचा तो पिछले पहिये का बायां टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो में सवार टांडा साहूवाला निवासी घनश्याम 25 वर्ष, पूनम 24 वर्ष पत्नी नरदेव, मुबारकपुर स्योहारा निवासी दौलत, बसेड़ा खादर स्योहारा निवासी चौखे सिंह, शांति देवी , धामपुर के ग्राम नंगली लाडन निवासी धर्मेंद्र आदि घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य सेवा की ओर से नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र और वीरेंद्र सिंह को बिजनौर रेफर किया गया। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर है। मौसे से टैंपो चालक टेंपो छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें