फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर । भाकियू की पंचायत में किसान समस्याओं के समाधान की मांग की गई। किसान नेता की प्रतिमा अनावरण में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गन्ना समिति परिसर में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह की अध्यक्षता और चौधरी लुधियान सिंह के संचालन में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनी। जिलाध्यक्ष ने गांव बागड़पुर में 12 नवंबर को किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के अनावरण में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आव्हान किया। पंचायत में वक्ताओं ने शाहपुर धमेड़ी में लगे गन्ना क्रय केंद्र पर अविलंब तोल शुरू कराने, गांव रूपपुर को जाने वाली सड़क खस्ताहाल सड़क ठीक कराने, पीपलसाना के क्रय केंद्र का तुरंत समाधान किए जाने आदि की मांग की है। पंचायत में विजयपाल सिंह, वीर सिंह, रामपाल सिंह, कुलदीप सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह, शीशपाल सिंह, उदयराज सिंह, अशोक कुमार, सुभाष सिंह, हुकुम सिंह, नौवहार सिंह, महीपाल सिंह, राकेश कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें