धामपुर। गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला बाड़वान निवासी मुकुल कुमार जैन ने बताया कि जब उनका 32 वर्षीय भतीजा सौरभ जैन पुत्र विनोद जैन गांव जैतरा से पैदल दूध लेकर आ रहा था तो रास्ते में पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे सौरभ की मौके पर मौत हो गई। जान गंवाने वाले युवक की बड़ी मंडी में कन्फेक्शनरी की दुकान थी। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सौरभ अचानक गन्ने से टकराकर गिरा और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बजे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसआई आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक घटना स्थल से ट्रक छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।