फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी को कलक्ट्रेट गेट पर बेमियादी धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी को कलक्ट्रेट गेट पर बेमियादी धरने पर बैठा परिवार
विज्ञापन

अमरोहा। डेढ़ महीने पहले अपहरण हुई किशोरी की बरामदगी के लिए पीड़ित परिवार मंगलवार को कलक्ट्रेट गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। वहीं, पीड़ित परिवार ने सैदनगली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को हसनपुर सर्किल के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी नजरी पुत्र फजलू परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां दीवार सहारे बैनर लगाकर पत्नी और बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर को उसकी बेटी का गांव के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ सैदनगली थाना पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस कई दिन तक टरकाती रही। इसी बीच पुलिस ने आरोपी फहीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अन्य तीन लोगों को बचा लिया। बेटी का अपहरण हुए करीब डेढ़ महीना बीत गया। लेकिन, पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर पाई है। वहीं, न ही आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें