फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पहली बार निकाय चुनाव में उतारेगी स्टार प्रचारकों की फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव में चेयरमैन की सीट पर काबिज होने के लिए भाजपा इस बार स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट जारी करेगी। हर जिले में स्टार प्रचारकों की जनसभाएं कराए जाएंगी। ऐसा पहली बार होगा कि निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार प्रचार स्टारक करते दिखेंगे। हर जिले से स्टार प्रचारकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में प्रचंड बहुत मिला है। निकाय चुनाव में इस बहुमत को बनाए रखना भी भाजपा के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। निकाय चुनाव में इस बार सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में हैं। इससे भाजपा के सामने चुनौती और बढ़ गई है। इसे देखते हुए चुनावी वैतरणी पार करने के लिए इस बार भाजपा लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में स्टार प्रचारकों की फौज को निकाय चुनाव में उतारने जा रही है। चुनाव में हर जिले के अनुसार स्टार प्रचारक तय किए जाएंगे। बिजनौर में भी स्टार प्रचारकों का जमावड़ा रहेगा।
जिले में चुनाव प्रचार के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा.सत्यपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, प्रदेश महामंत्री व सांसद पंकज सिंह, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के नाम तय किए गए हैं। चुनाव में स्टार प्रचारकों से जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की जाएगी। अगड़ी, पिछड़ी और अनुसूचित जातियों के बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के अनुसार जिले में स्टार प्रचारकों को बुलवाने के लिए सूची तैयार की जा रही है। एक दो दिन में यह सूची हाईकमान को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें