फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। सांप के काटने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बघाला निवासी बाबूराम कश्यप की 15 वर्षीया बेटी सपना उर्फ भूरी कक्षा 9 की छात्रा थी। बुधवार से उसको बुखार आने के कारण वह स्कूल नहीं गई थी। वह परिवार के साथ बृहस्पतिवार रात कमरे में सो रही थी । शुक्रवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य उठ गए लेकिन वह सुबह आठ बजे तक नहीं उठी । परिवारीजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उस समय वह अचेत पड़ी थी। उसकी चारपाई पर एक सांप मरा हुआ देख कर घरवालों में हड़कंप मच गया। गांव में उसे एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया ,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने दोपहर बाद किशोरी के शव को जलप्रवाह कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें