महिला की उपचार के दौरान मौत
शेरकोट (बिजनौर)। ग्राम हाफ़िजाबाद निवासी एक महिला की छत से गिरकर उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
ग्राम हाफ़िजाबाद निवासी जयराम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मुन्नी 38 वर्ष तीन दिन पहले रात में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार हेतु धामपुर में भर्ती कराया था, जहां से चिंताजनक हालत देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया था। शनिवार रात्र मुन्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के तीन पुत्रों और एक पुत्री की मां थी। बच्चों का रोते हुए बुरा हाल है।