फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने नसबंदी पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने नसबंदी पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाई
विज्ञापन

बिजनौर।
जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए शासन ने नसबंदी पर मिलने वाली प्रोत्सहान राशि को बढ़ा दिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग नसबंदी कराए और जनसंख्या पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के स्तर से नई-नई योजनाएं चलाई जाती है। इसके लिए सरकार प्रत्येक वर्ष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती है। सूबे की योगी सरकार ने अब जनसंख्या रोकने के लिए नसबंदी पर प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है। एसीएमओ डा. रोहताश ने बताया कि सरकार ने पुरुष को तीन हजार, महिला को दो हजार तथा प्रसव के बाद महिला को तीन हजार की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। अभी तक पुरुष को 1100, नगर क्षेत्र की महिला को एक हजार तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये मिलते थे। इसके लिए आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर योजना की जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत रथ यात्रा का भी आयोजन किया गया है, जो प्रत्येक ब्लॉक में जाकर जिले वासियों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए बुधवार को जिला अस्पताल में जागरूकता मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें