फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का किया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं का किया समाधान
विज्ञापन

बिजनौर। वाणिज्य कर विभाग द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, दवा के थोक व्यापारी व गल्ला व्यापारियों को जीएसटी के अनेक प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यालय पर हुई कार्यशाला में व्यापारियों को ऑन लाइन रिटर्न दाखिल करने, बिल काटने के बारे में बताया गया। व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन व अन्य तकनीकी समस्याएं बताई तो मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया। व्यापारियों ने एक जुलाई से स्टॉक में रखे माल पर लगने वाले टैक्स व बाहर से माल मंगवाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 जीएस बोनाल ने उनको पूरी प्रक्रिया बताई। डिप्टी कमिश्नर धनीराम व अनिल कुमार ने उनको बताया कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को सुविधा होगी। असिस्टेंट कमिश्नर विजयपाल सिंह, व्यापारी सुधीर सेतिया, साकार महेश्वरी, हर्ष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें