नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पृथ्वी, कृष्णा और वैभव स्वयंसेवी संस्था की ओर से स्वत: रोजगार के उपायुक्त ज्ञान सिंह और ग्राम प्रधान नंदनी राजपूत ने क्षेत्र के 120 परिवारों को राशन किट वितरित की। उधर नजीबाबाद के लोक निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को जरूरतमंदों को 50 राशन किट और बड़ी संख्या में भोजन के पैकेट दिए गए। तहसील प्रशासन और नगरपालिका परिषद की ओर से सोमवार को भी खाना वितरित किया गया।