फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइडियल सिंगर-5 के ग्रैंड फिनाले में 12 प्रतिभागियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आइडियल सिंगर-5 के ग्रैंड फिनाले में 12 का चयन
विज्ञापन

बिजनौर। रे फिल्म्स के सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन-5 के प्री-फाइनल राउंड में से ग्रैंड फिनाले के लिए टॉप-12 प्रतिभागियों का चयन किया गया। निर्माता निर्देशक आलोक गोविल के अनुसार प्रसिद्ध गायक रविशंकर उर्फ मोनू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 25 मार्च को सिंगिंग रियलिटी शो का आयोजन किया जाता है। इस बार आइडियल सिंगर सीजन-5 के लिए प्री-फाइनल राउंड का आयोजन लार्ड शिवा होटल में किया गया। शुभारंभ समाजसेवी जिम्मी सिंह एवं जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा ने किया। ऑडिशन में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि प्री-फाइनल में 16 प्रतिभागी पहुंचे। इसमें से वर्षा शर्मा, प्रियांशी, रीतू सिंह, मनीष कुमार बिजनौर, हरिओम राजपूत, नजीबाबाद साहिल राजवंश, सहारनपुर निवासी अजीत सिंह, चांदपुर के कार्तिक अग्रवाल, शेरकोट से मोहम्मद युसुफ, झालू से कपिल देव, मंडावर से नवीन कुमार, ग्राम दारानगर गंज से भावना सैनी का फाइनल राउंड के लिए चयन किया गया। इनके अलावा गीतकार एवं गायक के.के. रंजन, आलोक गोविल, जितेंद्र सैनी, साक्षी सैनी, शहजाद हाशमी, देवेश्वर धीमान ने भी मधुर आवाज से गीत गाकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
विज्ञापन

आलोक गोविल ने फिल्म प्रोडक्शन के सदस्य सचिन चौधरी के आकस्मिक निधन पर श्रद्घांजलि दी। निर्णायक मंडल में गीतकार के.के. रंजन, जितेंद्र सैनी, आलोक गोविल आदि शामिल रहे। संचालन रॉकस्टार साक्षी सैनी ने किया। संगीत पर प्रवेश कुमार एवं मास्टर वीरेंद्र ने साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें