फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आचार संहिता को लेकर बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की आचार संहिता को लेकर बैठक
विज्ञापन

कालागढ़। पुलिस ने लोकसभा आचार संहिता को लेकर नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक लेकर आचार संहिता के पालन करने में सहयोग की मांग की। थाने में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के लागू होने के बाद पुलिस ने जनता के साथ बैठक लेकर संहिता के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपनिरीक्षक गणेश चंद्र सेमवाल ने कहा कि चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता के तहत जारी आदेशों का पालन पुलिस व प्रशासन कर रहा है। जिसके पालन में जनता को सहयोग करना चाहिए। बिना अनुमति के न तो चुनाव की कोई सभा हो सकेगी और न ही कोई बैठक हो सकती है। बैठक में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, व्यापारी इसरार अहमद, मोहम्मद यूसुफ खान, उक्रांद के नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, कांग्रेस के शाहकुंबरी देवी, नफीसा अब्बासी, कोमल थापा, द्रोपदी देवी, रूपा वोरा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें