धामपुर। एड्यूकोल द गर्ल्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभागार में आयोजित गोष्ठी में डायरेक्टर इति अग्रवाल ने कहा कि आज महिला किसी कार्य को करने में पुरुषों से कम नहीं है। महिलाओं का सम्मान एवं सुरक्षा सर्वोपरी होता है। एक स्त्री मां, बहन, बेटी इत्यादि रिश्ते रखती है। डायरेक्टर डॉ. लोकेंद्र चौहान एवं प्रिसिंपल विपिन कुमार ने सभी शिक्षिकाओं को महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल, सान्या सब्बरवाल, मोनालिसा, बुशरा, रश्मि बंसल, नीतू, लीना रही। संचालन कोआर्डिनेटर नाजिश फातमा ने किया।