कासमपुरगढ़ी। राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली निकाल लोगों को अपने जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक बूथ पर ही पिलाने के लिए प्रेरित किया। रैली प्राथमिक विद्यालय कासमपुरगढ़ी व सीरवासुचंद के अनेक मोहल्लों से होकर स्कूल में संपूर्ण हुई। रैली में मास्टर खुर्शीद अहमद, सुभाष सिंह, सीमा देवी, रुकमणि रहे।