फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सीएम को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

नजीबाबाद। अधिवक्ता और ग्रामीणों ने गांव पूंडरीकला और बरमपुर के बीच आने वाली मालन नदी पर रपटा पुल बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में किसान नदी के दूसरे छोर जान हथेली पर रख खेती करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों सहित लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार संघ नजीबाबाद के पूर्व संयुक्त सचिव देव प्रताप के नेतृत्व में अधिवक्ता और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम बिजनौर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि मालन नदी गांव पूंडरीकला और बरमपुर के बीच से गुजरती है। दोनों गांव को जोड़ने के लिए ग्रामीण कई दशकों से मालन नदी पर पुल अथवा रपटा निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन आजादी के 71 वर्ष बीतने के बावजूद नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है। वहीं, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को नदी पार कर जोखिम भरा आवागमन को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों गांव को जोड़ने के लिए नदी क्षेत्र में पुल या रपटा बनवाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी लोकेंद्र सिंह, धनश्याम सिंह, निखिल कुमार, वसीम कुरैशी, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, नरेश कुुमार, आजम कुरैशी अनेक अधिवक्ता और ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें