गन्ना भुगतान कराने की मांग
नजीबाबाद। भाजपाइयों ने किसानों को समय पर गन्ना पर्ची उपलब्ध कराने, गन्ने का भुगतान 14 दिनों में कराने तथा चीनी मिलों से जुड़े मार्गों की मरम्मत कराने सहित कई समस्याओं को गन्ना समिति सचिव के समक्ष उठाया। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नजीबाबाद गन्ना समिति सचिव बीके शुक्ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से जुड़ीं समस्याओं पर चर्चा करते हुए गन्ना किसानों को पर्याप्त मात्रा और समय पर गन्ना पर्ची उपलब्ध कराने, शासन की मंशा अनुरूप गन्ना किसानों को 14 दिनों में गन्ने का भुगतान दिलाना सुनिश्चित कराने तथा चीनी मिलों से जुड़ी खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत कराने सहित किसानों से जुड़ीं समस्याओं को गन्ना सचिव के समक्ष उठाया और उनका निस्तारण कराए जाने की मांग की। भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, मास्टर रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के प्रति गंभीर है। किसानों को खाद, पानी, बीज और बिजली सहित कई संसाधन उपलब्ध कराकर भाजपा ने किसान को समृद्धि बनाने का प्रयास किया है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रितेश सैन चौधरी, अरविंद विश्वकर्मा, यशवीर राजपूत, संजीव गुर्जर, सुमित कुमार, अवधेश कुमार, शोभित चौधरी आदि भाजपाई शामिल रहे।