फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतकालीन गन्ने की बुआई के प्रति जागरूकता लाने को चीनी मिल ने गांवों में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल ने गांवों में निकाली रैली
विज्ञापन

धामपुर। चीनी मिल धामपुर की ओर से शुक्रवार को बसंत कालीन गन्ना बुवाई के प्रति किसानों में जागरूकता लाने को रैली निकाली गई। शुभारंभ उपाध्यक्ष एमआर खान, महाप्रबंधक (प्रशासनिक) विजय गुप्ता, अपर महा प्रबंधक (गन्ना) आजाद सिंह, गन्ना समिति धामपुर के सभापति कुशल पाल सिंह, एससीडीआई अमित कुमार पांडेय, सचिव मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को चीनी मिल गेट से शुरू हुई रैली हबीब वाला, मोरना, पुरैनी, कश्मीरी, मिर्जापुर, नूरपुर मीमला, पैजनिया, मोरना होती हुई करीब 70 गांवों का भ्रमण कर चीनी मिल वापस आई। उपाध्यक्ष एमआर खान ने कृषकों से अपील की कि वह बसंत कालीन गन्ना बुवाई में उन्नतशील गन्ना प्रजाति की बुवाई करें। बुवाई में स्वस्थ, शुद्ध एवं निरोग गन्ने का बीज ही प्रयोग करें। गन्ने का ऊपरी एक तिहाई या आधा भाग ही बीज में प्रयोग करें। गन्ने के उत्तम जमाव हेतु एक अथवा दो आँख के टुकड़ों को फफूंदीनाशक से 20-25 मिनट तक उपचारित करके बोएं। आगामी वर्ष में बुवाई हेतु किसान अपने खेतों में गन्ना बीज नर्सरी अवश्य लगाएं। अपर महाप्रबंधक (गन्ना) आजाद सिंह, गन्ना प्रबंधक ओमवीर सिंह, ओपी वर्मा, मनोज चौहान, सुभाष सिंह, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश सक्सेना, विशेष शर्मा, कुलदीप शर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें