हादसे में बाइक सवार घायल
कासमपुरगढ़ी। दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद अमन बाजार से बाइक से सब्जी खरीदने गया था। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।