नूरपुर। अफसर अली, सतवीर सिंह, राजपाल सिंह, वेदप्रकाश, मेहंदीहसन आदि ने एसडीएम को पत्र भेजकर बताया कि उनके गांव में तैनात लेखपाल संध्या चौधरी बिजनौर में रहकर सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही है। महीनों तक वह गांव नहीं आती है। इससे वे लोग शासन की कई योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित हैं। खसरा आदि की फर्द लेने उन्हें बिजनौर जाना पड़ता है। लेखपाल की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में सत्यापन नहीं होने से ग्रामीणों को इसकी पहली किस्त नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम चांदपुर धीरेंद्र कुमार का कहना है कि वह मामले की जांच कर लेखपाल के विरुद्घ कार्रवाई करेंगे।