दांतों की सफाई के बारे में बताया
बिजनौर। डेंटिस्ट डे पर पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय भाटान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं के दांतों का परीक्षण कर बच्चों को टूथब्रश पेस्ट वितरण किया। डॉ. अनुभा विश्नोई, डॉ. मनीषा पोरस ने छात्राओं के दांतो का परीक्षण किया। डॉ. अनुभा विश्रोई ने कहा कि दांतों की सफाई बहुत जरूरी है। रात को सोते समय भी ब्रश करना चाहिए। छात्राओं को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने के लिए जागरुक भी किया। चिकित्सकों ने डेंटिस्ट डे पर विद्यालय में ही मिलकर केक काटा और छात्राओं को खिलाया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह राठी ने कहा कि दांतों में जमा खाना कई प्रकार की बीमारी पैदा करता है। इस दौरान नगर सहसमंवयक अनुराग नाथ व यूआरसी आशिफ मसूद, डॉ. रोहित पोरस, डॉ. रोशन तनेजा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. नेहा डॉ. माधुरी, डॉ. साक्षी, डॉ. परवेज, मीनाक्षी, सलीमुद्दीन आदि रहे।