पालिकाध्यक्ष के पति पर बोर्ड की गोपनीयता भंग करने का आरोप
अफजलगढ़। पालिका परिषद के सभासदों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम को पत्र सौंप कर चेयरपर्सन शबाना परवीन के पति और पति के भतीजे पर पालिकाध्यक्ष के केबिन में उनकी कुर्सी पर अवैध रूप से बैठ कर पालिका बोर्ड की गोपनीयता को भंग करने, सदस्यों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान शेख अब्दुल्ला, मोहम्मद शाहनवाज, इशरत बेगम, शमीमा, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद शानू, इमरोज, हनीफा, वीरो देवी, मोहम्मद इकरार, खलील खान, शमशाद, वफा रेहान आदि मौजूद रहे। वहीं, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी ने आरोपों को निराधार बताया है। ईओ का कहना है कि सभासदों का शिकायती पत्र डीएम के पास भेजा गया है। डीएम के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।